अपर जिला मजिस्ट्रेट उत्तर भोपाल श्री बी.एस.जामोद ने आज चार आदतन अपराधियों के खिलाफ जिला बदर के आदेश जारी कर दिए हैं । यह कारर्वाई मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत की गई है ।
जारी आदेश के मुताबिक आपराधिक गतिविधियों में लगातार लिप्त रहने, समाज विरोधी गतिविधियां घटित करने और तनाव के हालात पैदा करने के कारण शालू आत्मज मोहम्मद नईम थाना शाहजहांनाबाद, नस्सू उर्फ नासिर खां पुत्र काले खां बेलदार थाना सूखी सेवनियां, अमित उर्फ झण्डू आत्मज रामस्वरूप थाना हनुमानगंज और इरफान उर्फ टक्कन आत्मज रफीक पेन्टर थाना हनुमानगंज को छह-छह माह के लिए भोपाल जिले और इससे लगे सीहोर, विदिशा, रायसेन,राजगढ़ और होशंगाबाद जिले की राजस्व सीमाओं के बाहर चले जाने के आदेश पारित किए गए हैं ।
जारी आदेशों में खुलासा किया गया है कि इन अपराधियों का अच्छा खासा आपराधिक रिकार्ड है और इनके खिलाफ अनेक गंभीर किस्म के मामले कायम हैं। पुलिस द्वारा बार बार कायर्वाही करने के बावजूद इनकी आपराधिक गतिविधियों में कोई कमी नहीं आई। पुलिस द्वारा दिए गए प्रतिवेदन में इन अपराधियों के खिलाफ मारपीट, अवैध शस्त्र रखने आदि के अपराध दर्ज किए जा चुके हैं । इनके खिलाफ की गई कायर्वाहियों के वावजूद यह अपराधी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने से बाज नहीं आये । इन्हीं सब आपराधिक गतिविधियों के चलते इन आदतन अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कारर्वाई की गई ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें