-बेग और अकील दोनों के पास 35 हजार नकद
भोपाल।
उत्तर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी आरिफ अकील और भाजपा के उम्मीदवार आरिफ बेग दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखे जाने के आसार बन रहे हैं। शुक्रवार को अंतिम दिन दोनों कलेक्टर कार्यालय नामांकन दाखिल करने पहुंचे। आरिफ अकील जहां लाव-लश्कर के साथ पहुंचे। वहीं आरिफ बेग चंद भाजपा समर्थकों के साथ कलेक्टर कार्यालय आए।
दोनों ने नामांकन में अपने हाथ में 35 हजार की नकदी भर होने की बात दर्शाई। आरिफ ने नामांकन दाखिल कर बाहर निकलकर कहा, शिवराज में हिम्मत होती तो वह उत्तर विधानसभा सीट से खड़े होकर दिखाते। विदिशा सीट से खड़े होने की बात पर वह बोले, राघवजी के पापों का प्रायश्चित करेंगे। इसलिए वहां से लड़ रहे हैं। अकील रैली के रूप में यहां पहुंचे थे, जिसमें डीजे भी शामिल था। डीजे बजाए जाने के प्रश्न पर वह बोले डीजे मेरा नहीं है। एक गाड़ी पर लाउडस्पीकर की अनुमति ली गई है। साथ ही तीन गाड़ियों की अनुमति ली है।
हालांकि आरिफ बेग के कहने पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक रवि गोयल ने एडीएम बीएस जामोद को लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसे उन्होंने संज्ञान में लिया।
किसके पास क्या?
आरिफ अकील
कांग्रेस विधायक आरिफ अकील ने नाम निर्देशन-पत्र में बताया, उनकी पत्नी सायरा आरिफ दोनों आयकरदाता हैं। उनके पास 20 व बेगम के पास 15 हजार रुपए की नकदी है। दोनों के कुल 7 बैंक अकाउंट हैं। स्वयं के पास एक जीप है। जो 1991 में खरीदी गई थी। 1986 में खरीदा एक आयशर ट्रेक्टर भी खरीदा था जो उनके पास है। बेगम के एक महिन्द्रा कंपनी का ट्रेक्टर है, जो बाजार भाव के हिसाब से करीब सवा लाख रुपए का है। उनके पास कोई जेवर नहीं है, लेकिन एक 315 बोर की रायफल और एक पिस्टल है। बेगम 540 ग्राम सोने और साढ़े पांच किलो चांदी की मालकिन हैं और के पास एक 22 बोर रायफल है।
लक्ष्मी टॉकीज पर भी 1170 वर्गफीट का मकान भी है। इसकी कीमत 25 लाख रुपए है। इसके अलावा 15.88 एकड़ जमीन है, जो विरासत में मिली है। 2004 और 2005 में दो अलग-अलग जमीनें खरीदी थीं, जिनकी वतर्मान कीमत करीब 5 लाख रुपए है। इसमें से पोल्ट्री फार्म चल रहा है। यह करीब साढ़े 83 लाख के आसपास का है। वहीं बेगम को परिवार के बंटवारे में करीब 7 एकड़ जमीन मिली है। साथ ही उनके नाम पर ईदगाह हिल्स पर 1250 वर्गफीट का एक मकान भी है।
-आरिफ बेग
भाजपा के प्रत्याशी आरिफ बेग ने नामांकन में दर्शाया कि उनके पास 35 हजार रुपए नकद हैं। साथ ही 5 बैंक अकाउंट हैं, जिनमें 6 लाख, 55 हजार, 895 रुपए हैं। उनके पास किसी प्रकार की कृषि भूमि नहीं है। एमपी नगर प्रेस कॉम्पलेक्स में 729
वर्गफीट का फ्लैट है। इसे 3 लाख, 85 हजार रुपये में खरीदा था, जिसकी वतर्मान कीमत 30 लाख रुपए है। वे आयकरदाता हैं, लेकिन कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं है। 2012-13 वित्तीय वर्ष में 7.40 लाख रुपए का आयकर जमा किया था। साथ ही किसी प्रकार का कोई लेन-देन नहीं है।
सुरेंद्रनाथ करोड़पति पर कर्जदार
153- मध्य सीट से भाजपा के घोषित प्रत्याशी सुरेंद्रनाथ सिंह करोड़पति हैं। लेकिन करोड़ों के कर्जदार भी हैं। उनकी पत्नी के पास करीब 35 तोला सोने के जेवरात हैं, जिनकी कीमत करीब साढ़े 10 लाख रुपए है। शपथ-पत्र में उन्होंने बताया, उनके व पत्नी के पास कुल 50-50 हजार रुपए नगदी है। साथ ही उनके बैंक खाते में एक लाख 97 हजार 400 रुपए तथा पत्नी के खाते में एक लाख 81 हजार 516 रुपए जमा हैं। संपत्तियों के रूप में श्री सिंह के पास करीब पांच करोड़ रुपए मूल्य की जमीन, भवन आदि मौजूद हैं। पत्नी भी इतनी ही संपत्ति की मालिक हैं। इसके अलावा स्वयं अर्जित संपत्ति के रूप में वे पांच करोड़ 52 लाख रुपए और उनकी पत्नी पांच करोड़ 27 लाख 81 हजार रुपए की संपत्तियों की मालिक हैं। श्री सिंह पर 1989, 1990 तथा 1995 में न्यायिक मामले दर्ज हुए थे। इनमें भादवि की धारा 353, 332, 147, 294 तथा 506 के तहत न्यायालय में प्रस्तुत हुए। यह 37 लाख रुपए के कर्जदार हैं। विभिन्न प्रयोजनों से बैंक व अन्य वित्तीय संस्थाओं से दो बार ऋण लिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें