शुक्रवार, 8 नवंबर 2013

शांति समिति की बैठक कल , भोपाल

नवंबर और दिसंबर में त्यौहारों की धूम रहेगी। इसको लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। 
बैठक में मोहर्रम, गुरुनानक जयंती और क्रिसमस को लेकर तैयारियों पर चर्चा होगी। एडीएम बीएस जामोद ने बताया, प्रदेश में इस समय निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। इसी को देखते हुए अधिकारी-कर्मचारी चुनाव संपन्न कराने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं, लेकिन त्यौहारी व्यवस्थाएं दुरस्त करने के लिए अफसरों को निर्देश दिए जाएंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें