-एडीएम उत्तर और एडीएम दक्षिण जारी किए आदेश
भोपाल।
जिले के निगरानी सुदा बदमाशों में गिने जाने वाले सुमित उर्फ शम्मी कूपर सहित 12 लोगों को बुधवार को जिलाबदर किया। छह अपराधियों को एक वर्ष के लिए और पांच को छह माह के लिए जिलाबदर किया गया है। आदेश के तहत इन्हें भोपाल और इससे लगे अन्य जिलों की सीमाओं से बाहर जाने के आदेश दिए हैं।
11 आदतन अपराधियों में से 7 को अपर जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) दक्षिण बसंत कुर्रे और चार को एडीएम उत्तर बीएस जामोद ने जिलाबदर किया है। यह कार्रवाई विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए की गई है। श्री कुर्रे ने अपने आदेश में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने, समाज विरोधी गतिविधियां घटित करने और तनाव के हालात पैदा करने के कारण सुधीर शर्मा उर्फ पंडित पुत्र राजाराम शर्मा थाना ऐशबाग, सुमित उर्फ शम्मी कपूर पुत्र अशोक कपूर थाना अशोका गार्डन, कन्हैया सिन्धी पुत्र किसनचंद सिन्धी थाना कमला नगर, अभिषेक अलपुरिया पुत्र ओम प्रकाश अलपुरिया थाना कमला नगर, विक्रम जेठानी आत्मज नरेश कुमार जेठानी थाना कमला नगर, रोहित वर्मा पुत्र योगेन्द्र वर्मा थाना अशोका गार्डन को एक-एक वर्ष के लिए और सोनू उर्फ दीपक आत्मज कैलाश कामले को छह माह के लिए जिलाबदर किया है। एडीएम उत्तर बीएस जामोद ने अमीन पुत्र मोहम्मद युसूफ, थाना शाहजहांनाबाद, शेरू उर्फ गुलशेर आत्मज मोहम्मद सईद थाना कोतवाली, बल्लू मेहर आत्मज दौलतराम मेहर थाना बैरसिया तथा गजेंद्र सिंह आत्मज उमेद सिंह यादव थाना सूखीसेवनिया को छह-छह माह के लिए जिलाबदर किया है। इनका जिले में अच्छा खासा आपराधिक रिकार्ड है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें