-आरिफ आज भरेंगे फार्म
भोपाल।
गोविन्दपुरा विधानसभ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गोविन्द गोयल ने गुरुवार को पर्चा दाखिल किया। हुजूर विधानसभा पर कांग्रेस की तरफ से मुन्नी यादव व अन्य क्षेत्रों से कुल 24 लोगों ने नामांकन पत्र भरा।
इनमें 6 प्रत्याशी वे भी शामिल थे, जिनके फार्मों में पहले पूर्व में कुछ गलतियां थी, जिन्हें दुरस्त कर उन्होंने जमा किया। नामांकन जमा करने वालों में बागी बड़ी संख्या में शामिल हैं। बैरसिया से कांग्रेस प्रत्याशी महेश ने भी अपना पर्चा दाखिल किया। भोपाल उत्तर से मांगीलाल वाजपेयी ने दो नामांकन दाखिल कर अपनी दावेदारी जताई है। इसमें एक निर्दश व दूसरा पर्चा भाजपा प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया। गोविन्द गोयल के पास नकदी 4 लाख 52 हजार 11 रुपए हैं, जबकि बैंक, बीमा पॉलिसी, शेयर व कृषि-आवासीय भूमि मिलाकार 3 करोड़ 17 लाख 25 हजार की अचल संपत्ति है। नामांकन पत्र में दी जानकारी के अनुसार उनके पास 7.70 एकड़ भूमि है, जिसे उन्होंने इसी साल के 20 फरवरी को खरीदा है। इसकी 39 लाख 34 हजार 700 रुपए अनुमानित है। दोपहर करीब 12 बजे गोविन्द गोयल पिता स्व. बालकिशन ने गोविन्दपुरा की रिटर्निंग आॅफिसर रितु चौहान के पास अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। हुजूर से मुन्नी यादव पति मंगल सिंह यादव ने रिटर्निंग आॅफिसर हुजूर को अपना पर्चा जमा कराया। श्रीमती यादव के नाम से बैंक में साढ़े तीन लाख व 3 लाख की बीमा पॉलिसियां हैं। साथ ही उनके पास 50 हजार व पति के पास 10 हजार रुपए नकदी के तौर पर हैं।
-18 नए आवेदक
गुरूवार को गोविंद गोयल के साथ 18 ऐसे लोगों ने नामांकन दाखिल किया, जो पूरी तरह से नवीन हैं। इसके अतिरिक्त 6 नाम निर्देशन पत्र पहले जमा कर चुके प्रत्याशी हैं। इनमें भाजपा के नरेला प्रत्याशी विश्वास सारंग, भोपाल दक्षिण-पश्चिम के भाजपा प्रत्याशी उमाशंकर गुप्ता, गोविंदपुरा से शिवसेना प्रत्याशी संजय सक्सेना व भाजपा प्रत्यशी बाबूलाल गौर, निर्दलीय प्रत्याशी देवेन्द्र प्रकाश व हुजूर से सपा प्रत्याशी रामस्वरूप यादव ने नामांकन दाखिल किया। इनके फार्म में कुछ स्थान रिक्त थे, जिन्हें उन्होंने पूरा कर दाखिल किया।
-यह हैं वे 18
बैरसिया - मजबूत सिंह मालवीय (समता समाधान पार्टी), महेश आत्मज फूलचंद (कांग्रेस) और अनिता अहिरवार(बहुजन समाज पार्टी)
भोपाल उत्तर - रविन्द्र अवस्थी (निदर्लीय), मांगीलाल बाजपेयी (भारतीय जनता पार्टी)
नरेला - राकेश सोनकर (बहुजन समाज पार्टी), शाहवर आलम (कांग्रेस), जु मन खां (नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी) और बादशाह मियां (निदर्लीय)।
दक्षिण पश्चिम - शरद कुमार सक्सेना (निदर्लीय), सिद्धार्थ मौरे (बहुजन संघर्ष दल), रामकुमार अग्रवाल (निदर्लीय)।
भोपाल मध्य - सुरेश यादव (लोक जनशक्ति पार्टी)
गोविंदपुरा - गोविन्द गोयल (इंडियन नेशनल कांग्रेस), रामपाल घोसले (बहुजन समाज पार्टी), केपी द्विवेदी (एसयूसीआई)
हुजूर - मुन्नी यादव (कांग्रेस), अनिल पांडे (बहुजन समाज पार्टी)
-गौर व गुप्ता को दिए नोटिस
गोविन्दपुरा से बाबूलाल गौर व भोपाल दक्षिण-पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार उमाशंकर गुप्ता के शपथ पत्र में कुछ कॉलम रिक्त थे। इसके चलते दोंनों को नोटिस दिए गए हैं। श्री गुप्ता ने पूरक शपथ पत्र जमा कर दिया, साथ ही एक अतिरिक्त पर्चा भी जमा किया। श्री गौर ने भी एक नामांकन जमा किया है।
-शाम 5 बजे तक बिके फार्म
गुरुवार को नामांकन फार्म शाम 5 बजे तक बिके। जिला निर्वाचन कार्यालय में शाम 5.30 बजे तक भीड़ देखी गई। पूर्व में नामांकन फार्म 3 बजे तक ही दिए जा रहे थे। -
-आरिफ आज भरेंगे पर्चा
भोपाल उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ अकील 1.30 बजे नमाज अता करने के बाद कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे। बताया जाता है कि 15 अगस्त को अकील पैगामे मोहब्बत रैली के रूप में जिस तरह शहर में निकलते हैं, ठीक उसी तरह वह कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। यह रैली इमामी गेट से निकलकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचेगी।
रैली दोपहर 12 से 1 बजे के बीच ईमामी गेट से रवाना होगी।
-संजय ने जमा किया पूरक शपथ पत्र
शिवसेना के अधिकृत प्रत्याशी संजय सक्सेना ने दो दिन पहले गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से अपना पर्चा दाखिल किया था। इसमें दो कॉलम खाली छूटे हुए थे। इसके चलते उन्हें नोटिस देकर इन खाली कॉलमों को भरकर प्रस्तुत करने के लिए पूरक शपथ पत्र देने को कहा था। गुरूवार को संजय सक्सेना ने यह पूरक शपथ पत्र जमा किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने दूसरा नामांकन पत्र भी भरा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें