शुक्रवार, 8 नवंबर 2013

हुजूर से शर्मा, मध्य से मम्मा को मिला टिकट

-भाजपा की चौथी लिस्ट जारी 
भोपाल। 
भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार देर रात अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी। इसमें कुल 11 नाम शामिल हैं। बहू प्रतिक्षित इस सूची में हुजूर से रामश्वर शर्मा को तो मध्य से सुरेन्द्र नाथ सिंह (मम्मा) को उम्मीदवार घोषित किया है। 
सूची को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोक सभा नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज की हुजूर सीट के लिए नहीं चली। यहां से वर्तमान में जितेंद्र डागा विधायक हैं। वहीं मध्य पर ध्रुवनारायण सिंह का कब्जा है। चुनाव समिति की अनुशंसा के बाद सूची जारी की गई। 

कहां से कौन उम्मीदवार 
1. अटेर - अरविन्द भदौरिया

2. बण्डा - हरवंश राठौर

3. निवाडी - अनिल जैन

4. छतरपुर - ललिता यादव

5. बिजावर - गुड्डन पाठक

6. पनागर - इन्दु तिवारी

7. भोपाल मध्य - सुरेन्द्रनाथ सिंह

8. हुजूर - रामेश्वर शर्मा 

9. बडवाह - हितेन्द्र सिंह सोलंकी

10. मनासा - कैलाश चावला

11. नीमच - दिलीप परिहार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें