राजधानी में बारिश का सिलसिला थमने से पारे में इजाफा हुआ है। बुधवार को दिन का पारा 33 डिग्री के करीब पहुंच गया है। तापमान में वृद्धि से दिन में तीखी धूप की चुभन हुई। हालांकि रात में ठंडक बनी हुई है। जिसके कारण लोगों को राहत मिल रही है। वैसे भी इस बार अच्छी बारिश होने से कड़ाके की ठंड पड?े की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, जल्द ही ठंड में तेजी आएगी। वहीं कुछ दिन बाद ही मानसून की विदाई भी हो जाएगी। शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. डीपी दुबे के अनुसार, बारिश थमने से दिन के तापमान में वृद्धि हुई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें