शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2013

धूमधाम से मनेगा आचार्य विद्या सागर का 68वां का जन्मदिन

गुरु वंदना महोत्सव 18 को
भोपाल। राजधानी में शुक्रवार को आचार्य विद्या सागर महाराज का 68वां जन्म दिन धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान जैन मंदिरों में विशेष पूजा अचर्ना विधान समेत अनेक धार्मिक कार्यक्रम आायोजित किये जाएंगे। मु य कार्यक्रम रविंद्र भवन के मुक्ताकाश मंच शाम 6.30 बजे गुरु वंदना महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। समाज के प्रवक्ता सुनील जैनाविन और अंशुल जैन ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत पुलक जन चेतना मंच के सदस्यों लारा मंगला चरण के साथ होगी। इस अवसर पर पर शहर के जैन मंदिरों की लगभग 40 से अधिक टीमें सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम के पश्चात 68 चांदी के दीपों से व अन्य 1008 दीपों लारा महाआरती की जाएगी। कार्यक्रम में पवन जैन सुपर का समाज रत्न से स मान किया जाएगा। वहीं सुबह टीबी अस्पताल में फल एवं दवाओं का वितरण कि या जाएगा।

 दूसरे दिन भी विसर्जित हुई प्रतिमाएं
- राजधानी में बुधवार को भी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। शहर के कई स्थानों पर सुबह से लेकर दोपहर तक प्रतिमा विसर्जन चलता रहा। प्रेमपुरा घाट पर बुधवार की अलसुबह भी झांकियों के पहुंचने का क्रम जारी था। सैकड़ों की तादाद में ट्रैक्टर-ट्राली में दुर्गा प्रतिमाओं को लाया जा रहा था। प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। सबसे ज्यादा उत्साह महिलाओं में दिखाई दिया। वह पूरे रास्ते नाचते गाते हुए मां को विदाई देने पहुंची।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें