बुधवार, 16 अक्टूबर 2013

सवा लाख से ज्यादा पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स हटाए , भोपाल

आयोग की सख्ती के चलते प्रदेश में एक लाख 26 हजार 60 पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स को हटाया गया। इसमें दीवार लेखन भी शामिल है। इन्हें साफ किया गया है। संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत जिलों में यह कार्रवाई की गई। 
सार्वजनिक संपत्ति (पब्लिक प्रापर्टी) से एक लाख 13 हजार 299 पोस्टर, बैनर हटाए गए हैं। इनमें 22 हजार 401 दीवार लेखन, 37 हजार 428 पोस्टर, 21 हजार 987 बैनर एवं 31 हजार 483 अन्य सामग्री हटाई गई है। वहीं 64 प्रकरण भी दर्ज किए गए हैं। इसी प्रकार निजी संपत्ति से 12 हजार 761 विभिन्न प्रकार की सामग्री हटाई गई है। 3415 दीवार लेखन, 3029 पोस्टर, 2109 बैनर तथा 4208 अन्य शामिल हैं। जांच में मिला की ये सभी सामग्री निजी भवनों के स्वामी की अनुमति के बिना लगाई गई थीं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें