भाजपा जिला ग्रामीण कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। घोषणा जिला ग्रमीण के अध्यक्ष भक्तपाल सिंह राठौर ने की। इसमें ओमप्रकाश मेवाड़ा, रंजीत सिंह, केदार सिंह मण्डलोई, हरिनारायण पाटीदार, रविंद्र यति, लीलेंद्र मारण, राजमल कुशवाह, और भगवान सिंह मीणा को उपाध्यक्ष बनाया है। साथ ही रमेश वर्मा, कामता पाटीदार, गोपाल सिंह मीणा महामंत्री, प्रमोद तोमर कोषाध्यक्ष, विनोद पाटीदार कार्यालय मंत्री, कुलदीप गुप्ता मीडिया प्रभारी, कुबेर सिंह गुर्जर, अनीता शर्मा, हेमलता भार्गव, लीला राजपूत, अर्चना गोस्वामी, प्रेम भटनागर और मंजू जाटव को मंत्री नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी में 74 कार्यसमिति सदस्यों के अतिरिक्त विधायक जितेंद्र डागा व ब्रह्मानंद रत्नाकर के अलावा शैलेंद्र शर्मा, राजमल गुप्ता, सूरजसिंह मारण, पर्वतसिंह पटेल, शेरसिंह ठाकुर सहित सात स्थायी आमंत्रित व पांच विशेष आमंत्रित सदस्य भी नियुक्त किए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें