शनिवार, 2 नवंबर 2013

पीएमटी-2012 फर्जीवाड़े का आरोपी तरंग शर्मा गिर तार

0 डॉ. पंकज त्रिवेदी व नितिन मोहिन्द्रा समेत सभी आरोपी सात दिन की रिमांड पर
भोपाल।
 स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने शुक्रवार को पीएमटी-2012 फर्जीवाड़ा मामले के एक आरोपी तरंग शर्मा को गिर तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे सात दिन के रिमांड पर एसटीएफ को सौंप दिया है। वहीं पीएमटी-2013 फर्जीवाड़ा मामले में व्यापमं की ओर से एमपी नगर थाने में दर्ज कराए गए प्रकरण के आरोपियों नियंत्रक डॉ. जगदीश सागर, नितिन मोहिन्द्रा, अजय सेन व सीके मिश्रा को भी सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड पर लिए आरोपियों से व्यापमं के डिजीटल रिकार्ड, अपराध करने के तरीके तथा पैसों की जानकारी के बारे में पूछताछ की जाएगी।
एसटीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक अमलतास फेस टू, 18 बी में रहने वाला तरंग शर्मा पुत्र विजय शंकर शर्मा (31) ट्रेवल्स संचालक है। आरबी टॉवर चूना भट्टी कोलार रोड पर उसका प्लानेट ड्री स के नाम से टूर एंड ट्रेवल्स का द तर है। उसके पिता विजय शंकर शर्मा पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड लिपिक हैं। पीएमटी-2013 फर्जीवाड़ा मामले में भी तरंग शर्मा की संलिप्तता रही है। इंदौर के राजेन्द्र नगर थाने में उसके खिलाफ प्रकरण भी दर्ज है। इंदौर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने उसे गिर तार कर   रिमांड पर लिया था। करीब एक माह तक जेल में बंद रहने के बाद अदालत ने उसे जमानत पर छोड?े के आदेश जारी किए थे। एसटीएफ आरोपी तरंग शर्मा से पीएमटी-2012 फर्जीवाड़ा मामले में व्यापमं के नितिन मोहिन्द्रा के माध्यम से पास कराए गए अ यथिर्यों की सूची तथा पास कराने की एवज में उसने लिए गए रुपयों की जानकारी के विषय में पूछताछ करेगी। पीएमटी-2013 फर्जीवाड़ा मामले में डॉ. संजीव शिल्पकार व जीएमसी के छात्र विकास ङ्क्षसह को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। इन दोनों ने उत्तर प्रदेश व राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस करने वाले छात्रों के साथ मिलकर 2012 में नितिन मोहिन्द्रा के माध्यम से फर्जी तरीके से रोल नंबर सेट कराकर अ यथिर्यों को पास कराने की बात कुबूली है।
टायपिंग फर्जीवाड़ा मामले में दो गिर तार
डीपीआई के टायपिंग परीक्षा फर्जीवाड़ा मामले में एसटीएफ ने शुक्रवार को दो और आरोपियों सरस्वती नगर, जवाहर चौक निवासी संजय श्रीवास्तव और कोटरा सुल्तानाबाद निवासी मोतीलाल गौर को गिर तार किया है। संजय के पिता पहले डीपीआई के कमर्चारी थे, इसी कारण उसकी दोस्ती आरोपी संजय अवस्थी से हो गई थी। संजय अवस्थी ने संजय श्रीवास्तव को टायपिंग की कॉपियां दी थी। संजय श्रीवास्त वे उक्त कॉपियां टायपिंग के लिए प्रगति टायपिंग इंस्टीट्यूट के संचालक मोतीलाल गौर को दे दी थीं। मोतीलाल गौर के पास से 9 टायपराइटर जब्त किए गए हैं। आरोपी संजय श्रीवास्तव माता मंदिर स्थित फराह फोटो स्टूडियो पर फोटो खींचता है।
आरक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा
आरक्षक भर्ती परीक्षा में हुए फर्जीवाड़े की शिकायत मिलने के बाद एसटीएफ ने सायबर सेल में पदस्थ आरक्षक सुरेन्द्र डूजी को विगत 28 अक्टूबर को गिर तार किया था। रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में सुरेन्द्र डूजी ने बताया कि ग्राम गठोड़ थाना सदर दादर जिला भिवानी हरियाणा निवासी विकास किन्हा (22) ने उसके स्थान पर परीक्षा दी थी। खुलासे के बाद एसटीएफ की टीम हरियाणा पहुंची और विकास किन्हा को गिर तार कर भोपाल ले आई। आरोपी विकास ने परीक्षा देने के एवज में एक लाख रुपए लेने की बात कुबूली है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें