रविवार, 3 नवंबर 2013

शिल्पकार और सिंह की रिमांड बढ़ी , भोपाल

  
प्री मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) मामले में धराए डॉ. संजीव शिल्पकार और विकास सिंह की रिमांड अवधि बढ़ा दी गई है। यह दोनों पहले से ही एसटीएफ की रिमांड पर चल रहे हैं। शनिवार को इन्हें न्यायालय इन्दौर में प्रस्तुत किया गया। 
जहां एसटीएफ ने इनकी रिमांड अवधि बढ़ाने को कहा, जिस पर न्यायालय ने अनुरोध पर रिमांड 8 नवम्बर तक बढ़ा दी। बताया जाता है कि रिमांड के दौरान एसटीएफ शिल्पकार और सिंह से नितिन महिन्द्रा के माध्यम से जिन 92 छात्रों की फर्जी तरीके से व्यापमं द्वारा आयोजित पीएमटी परीक्षा-13 में सेटिंग की पूछताछ करें। साथ ही छात्रों से किस तरह और कहां-कहां से पैसा लिया गया इस बारे में भी पूछताछ की जाएगी। 
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें