रविवार, 3 नवंबर 2013

भोपाल में ही मनेगी अफसरों की दिवाली

-सीएम बुधनी में करेंगे लक्ष्मी पूजन, दिन में मिलेंगे सबसे 
भोपाल। 
विधानसभा निर्वाचन को देखते हुए प्रशासनिक अफसर शहर में ही दीपावली उत्सव मनाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह बुधनी में अपने घर पर लक्ष्मी पूजन करेंगे। दोपहर में मुख्यमंत्री निवास पर आम जन से भेंट करेंगे। राज्यपाल रामनरेश यादव भी राजधानी में ही रहेंगे। 
चुनाव को देखते हुए प्रदेश के किसी भी शीर्षस्थ अधिकारी ने मुख्यालय नहीं छोड़ा है, जबकि बीते साल दिवाली के समय आधा दर्जन से अधिक अफसर छुट्टी पर थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जयदीप गोविंद सेंकड स्टॉफ पर दीपावली का पूजन करेंगे। वहीं मुख्य सचिव एनटोनी जेसी डीसा, पुलिस महानिदेशक नन्दन दुबे, कलेक्टर निशांत वरवड़े, आईजी भोपाल अखिलेश झा, डीआईजी भोपाल डी. श्रीनिवास वर्मा, डीआईजी देहात आरएल प्रजापति राजधानी में अपने निवास पर ही लक्ष्मी-गणेश का पूजन करेंगे। वहीं नगर निगम कमिश्नर विशेष गढ़पाले और अपर कलेक्टर बसंत कुर्रे भी शहर में ही रहेंगे। अच्छी बात यह है कि प्रशासनिक अफसरों के शहर में रहने से हर हरकत पर तत्काल नजर दौड़ाई जा सकेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें