सोमवार, 4 नवंबर 2013

कांगे्रस की दूसरी सूची आज होगी जारी

-केंन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगेगी 115 नामों पर मुहर
राजनीतिक संवाददाता, भोपा ल
मंगलवार को नई दिल्ली में कांगे्रस केंन्दीय चुनाव समिति की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में बाकी बची 115 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में प्रदेश के दिग्गज नेताओं के पुत्रों को टिकट देने पर भी विचार किया जाएगा। मंगलवार को हो रही बैठक के बाद यह तय हो जाएगा कि चुनावी समर में कौन सा दावेदार कांगे्रस की ओर से रणभूमि में मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार राजधानी की तीन महत्व सीटों नरेला, मध्य भोपाल व हुजूर सीट पर भी अपने पत्ते खोलेगी है। जानकारी के अनुसार मध्य व नरेला सीट पर कांगे्रस में ज्यादा खीचतान मची है। सूत्र बताते हें कि इन दोनों सीटों के लिए दावेदारों से ज्यादा बड़े नेता आपस में उलझे हुए हैं। केंन्दीय चुनाव समिति की बैठक की जानकारी लगते ही टिकट के दावेदारों ने भी दिल्ली दौड़ लगा दी है। कुछ दावेदार दीवाली मनाने के बाद ही सोमवार को वहां पहुंच गए थे। यह अपना-अपना टिकट पक्का करने के लिए केंद्रीय नेताओं के यहां दस्तक दे रहे हैं। 
मध्यप्रदेश के सभी सीटोंं को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी अपनी फायनल रिपोर्ट पहले ही केंद्रीय चुनाव समिति को दे चुकी है। सूत्र बताते हैं कि नुता पुत्रों वाली सीटों पर सिंगल नामों से कांगे्रस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के इंकार के बाद से एक बार फिर स्क्रीनिंग कमेटी का काम बढ़ गया है। राहुल ने फिर से उन सीटों पर पैनल मगाएं हैं। इतने कम समय में नामों का पैनल भेजना स्क्रीनिंग कमेटी के लिए मुश्किल भरा काम हो गया है। 
दिग्गज पहुंचे दिल्ली:
कांगे्रस की केंन्दीय चुनाव समिति की बैठक की जानकार मिलने पर प्रदेश कांगे्रस के कई दिग्गज दिल्ली पहुंच गए हैं। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, सांसद प्रेमचंद गुड्डू, व मिनाक्षी नटराजन सहित प्रदेश कांगे्रस के कई दिग्गज भी दिल्ली कूच कर गए हैं। कांगे्रस के कई दिग्गज अपने पुत्रों तो कई अपने अनुयाइयों को टिकट दिलाने के प्रयास में लगे हैं।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें