जिले की भोपाल उत्तर और गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी जताने एक-एक अभ्यार्थी ने नामांकन फार्म दाखिल किया।
विधानसभा क्षेत्र क्र.150-भोपाल उत्तर से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में शिवशंकर शर्मा ने रिटर्निंग आॅफिसर के पास नामनिर्देशन पत्र जमा किया। विधानसभा क्षेत्र क्र.-154-गोविन्दपुरा के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर देवेंद्र प्रकाश मिश्रा ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया। देवेंद्र ने बताया, गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र से वह मैदान में उतरने के साथ भाजपा शासन काल में मंत्री-नेताओं द्वारा किए गए जमीन घोटालों को उजागर करेंगे। इसमें गेमन इंडिया सहित तमाम अराजनीति-राजनीतिक संगठनों को किस प्रकार प्रोत्साहित किया है। इसका प्रचार-प्रसार करेंगे। उन्होंने कहा, बतौर उम्मीदवार एक ही उद्देश्य है लोगों को जागरुकरना और भाजपा सरकार में किए गए घपले-घोटालों को जनता के सामने रखना है। इसके अलावा अन्य विधानसभा क्षेत्रों के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। अब तक जिले की विधानसभा क्षेत्र क्र.149-बैरसिया, 150- भोपाल उत्तर और 154-गोविन्दपुरा में एक-एक उम्मीदवार ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें