महिलाओं के स्वावलंबन के प्रतीक महिला हाट का पांच दिवसीय आयोजन 15 जून से कजलीखेडा, कोलार में किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए महिला बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी नकीजहां कुरैशी ने बताया कि महिला हाट की तैयारियों को लेकर गुरुवार को समीक्षा की गई। इस समीक्षा बैठक में सभी परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षक शामिल हुए, जिनको महिला हाट के संबंध में जिम्मेदारियां सौंपी गर्इं। कुरैशी ने बताया कि महिलाओं के आर्थिक मजबूती के लिए पहले प्रशिक्षण दिया गया था, जिसके बाद महिलाओं ने कई तरह का घरेलू सामान बनाया है। इसी सामान की प्रदर्शनी लगाई जाएगी और महिलाओं के बनाए सामान के लिए बाजार भी मुहैया करवाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें