गुरुवार, 13 जून 2013

रोजगार मेले २६ को ,भोपाल

जिला रोजगार कार्यालय 26 से 29 जून तक रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। इसमें १२वीं कक्षा उत्तीर्ण प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। 
उप संचालक जिला रोजगार ने बताया, मेले का आयोजन रोजगार कार्यालय प्रांगण में किया जाएगा। । रोजगार मेले में ऐशकोम मेडिया इंडिया प्रायवेट लिमिटेड, वर्डवाइड मैन्युफेक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड, होशंगाबाद (डायमंड कंपनी), एजिस प्राइवेट लिमिटेड भोपाल, वर्धमान यार्न ए-1 न्यू इंडस्ट्रीयल एरिया सतलापुर मंडीदीप और प्रसन्ना परपल मोबाइलिटी विभिन्न पदों की भर्ती करेगी। 
एजिस इसमें कस्मरकेयर एक्जीक्यूटिव की भर्ती करेगी। साथ ही कम्प्यूटर एवं अंग्रेजी का ज्ञान मांगा भी होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 20 से 30 वर्ष होगी। साक्षात्कार 26 जून को ११ से २ बजे तक होगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें