शनिवार, 2 नवंबर 2013

पहले दिन कोरे रहे नामांकन

-शुक्रवार से शुरू हुई नाम निर्देशन-पत्र भरने की प्रक्रिया 
भोपाल। 
जिले की सातों विधानसभा सीटों से मैदान में उतर रहे उम्मीदवारों के लिए निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। जिले के सातों सर्किल के अनुविभागीय अधिकारी को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। 
पहले दिन जिले की सातों सीटों पर से किसी भी दावेदार ने नाम निर्देशन-पत्र दाखिल नहीं किया। हालांकि सभी वृत्तों में हलचल भरा माहौल रहा। शहर वृत्त में दिन भर इस बात की तैयारियां होती रहीं कि नामांकन दाखिल करने आने वाले प्रत्याशी व उनके समर्थकों को कैसे संभाला जाएगा। इसी प्रकार की स्थिति टीटी नगर और एमपी नगर वृत्त कार्यालयों में देखने को मिली। उल्लेखनीय है नामांकन दाखिल करने करने सक्षम अधिकारी के पास उम्मीदवार के साथ उनके सीमित समर्थक ही उपस्थित हो सकेंगे। इस बार उच्च शोर पर भी आयोग ने प्रतिबंध लगाया है। भोपाल जिले की सभी सीटों पर नाम निर्देशन-पत्र भरने की प्रक्रिया प्रात: 11 बजे शुरू होगी। विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग आॅफिसर्स से मिली जानकारी के अनुसार पहले दिन किसी ने भी समय समाप्ति तक किसी भी अभ्यार्थी ले पत्र दाखिल नहीं किया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें