-फ्लाइंग स्क्वॉड की कार्रवाई से असंतुष्ट व्यक्ति कर सकते हैं अपील
भोपाल।
अगर आप किन्हीं कारणों से 50 हजार से अधिक की राशि लेकर निकले हैं और इस बीच फ्लाइंग स्क्वॉड ने कार्रवाई की है। लेकिन आप इससे संतुष्ट नहीं है तो एसडीएम से अपील कर सकते हैं।
इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर निशांत वरवड़े ने निर्देश जारी किए हैं। हालांकि इस दौरान स्क्वॉड आयोग द्वारा निर्धारित मान से अधिक राशि ले जाने पर आज्ञानुसार कार्रवाई यथावत जारी रखेगा। कलेक्टर श्री वरवड़े ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं कि फ्लाइंग स्क्वॉड दल को जांच में पाई गई राशि पर साक्ष्य पूछताछ कर निर्णय लेना है। इस निर्णय से कोई व्यक्ति संतुष्ट नहीं है तो वह एसडीएम, निर्वाचन व्यय के प्रभारी अधिकारी को अपील कर सकते हैं।
-मजिस्ट्रेट और पुलिस दल होगा साथ
श्री वरवड़े ने यह भी निर्देश जारी किए हैं कि फ्लाइंग स्क्वॉड दल मजिस्ट्रेट और पुलिस दल के साथ ही निरीक्षण करेगा। इस संबंध में फ्लाइंग स्क्वॉड को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। बावजूद इसके एक बार पुन: फ्लाइंग स्क्वॉड के दलों को आयोग निर्देशों से अवगत कराने 4 और 5 नवम्बर को विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें सभी फ्लाइंग स्क्वॉड दलों के कर्मचारियों को उपस्थित होने को कहा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें