शनिवार, 2 नवंबर 2013

चलित थाने में होगा बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

-मकान मालिकों को देनी होगी किराएदार व नौकरों की जानकारी 
भोपाल। 
जिले में रहने वाले बाहरी व्यक्तियों की जानकारी एकत्र करने पुलिस ने सभी चार जोनों में चलित थाना आरंभ किए हैं। यह किराएदारों, नौकरों, हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं आदि की जानकारी एकत्रित कर एड्रेस सत्यापित करेंगे। 31 अक्टूबर से यह काम शुरू हो गया है। 
यह विशेष अभियान 14 नवंबर तक चलेगा। उल्लेखनीय है इस समय प्रदेश के सभी जिलों में चुनाव आचार संहित लागू होने के धारा-144 लागू की गई है। हर एक थाने के बीट प्रभारी अथवा अन्य पुलिस कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में रहने वाले किराएदार, बाहरी व्यक्तियों, हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं का सत्यापन करेंगे। यह तय कर रहे हैं कि सभी मकान मालिक विगत कुछ दिनों से निवास कर रहे किराएदार, नौकरों व बाहरी व्यक्तियों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराए। सात दिन तक इसका प्रचार-प्रसार किया जाएगा। यदि सात दिन के बाद भी कोई मकान मालिक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं देगा तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही चलित मोबाइल थाना लंबित वारंटियों की सूची, फरार अपराधियों की सूची सत्यापन के अलावा किराएदार व बाहर व्यक्तियों की जानकारी भी एकत्र की जाएगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें