मंगलवार, 11 जून 2013

परीक्षा के लिए लो प्रशिक्षण , भोपाल

अगर आप सेना में जाने के इच्छुक हैं तो यह प्रशिक्षण आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। जिला सैनिक कल्याण सेना में भर्ती के लिए चयनित असैनिक अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा का प्रशिक्षण दे रहा है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डीसी गोयल ने बताया, यह जिलेवार प्रशिक्षण दिया जाएगा। 29 मई से 4 जून तक जिला राजगढ़ सेना में भर्ती के लिए युवाओं का चयन किया गया था। इन चयनित सभी असैनिक अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए चयनित असैनिक अभ्यर्थियों को जिलावार प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए प्रतिभागी दूरभाष 0755-2556198 पर संपर्क कर सकते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें