- सुबह 4.08 मिनट से शुरू होगा पहला रोजा
- तरावी की नमाज आज रात 9 बजे
भोपाल।
खुदा की इबादत का पाक माह गुरुवार से शुरू होने जा रहा है। बुधवार रात 9 बजे तरावी की नमाज के बाद खुदा के बंदे इबादत शुरू करेंगे। पहले रोजे का वक्त गुरुवार सुबह 4.08 बजे से नियत है। मुस्लिम धर्माबलंबी इस बार तीसा रोजा होने का अनुमान लगा रहे हैं।
मंगलवार देर रात तक उलेमाह आसमां निहारते रहे, लेकिन चांद के दीदार नहीं हुए। दिल्ली से भी खबर आई कि अब चांद नहीं दिखा है, अब कल (बुधवार) दिखेगा। उसके बाद शहरकाजी ने मुस्लिम धर्माबलंबियों को इसकी जानकारी दी। रोजेदार बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात 4.07 मिनट तक शहरी कर सकेंगे। रात 9 दिसा की नमाज के बाद तराबी पढ़ी जाएगी। 11 जुलाई को पहले रोजे के साथ रमजानी माह शुरू हो जाएगा।
-वर्जन
बुधवार रात दिशा की नमाज अदा की जाएगी। इसके बाद पाक रमजानी माह गुरुवार से शुरू हो जाएगा।
मुक्ति रईस अहमद खान कासनी, अतिरिक्त शहर मुफ्ती शहर भोपाल
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें