बुधवार, 11 सितंबर 2013

संजय 815 और सुनीता 931 साल की

-मतदाता सूची में सामने आ रही भारी गड़बड़ी 
भोपाल। 
आपको यह पढ़कर आश्चर्य होगा, लेकिन मतदाता सूची में संजय पिता किशन की उम्र 815 तो सुनीता बाई पति शिवचरण मीणा की उम्र 931 साल होना दर्ज है। जिले की मतदाता सूची में गड़बड़ी का यह आलम लगातार जारी है, जबकि पूर्व में वरिष्ठ अधिकारी सर्वे के दौरान ही नाम, उम्र और पता सुधार ने की हिदायत दे चुके हैं। 
खैर, मतसूची में गड़बड़ी की बात करें तो इस क्रम में छह ऐसे मतदाता सामने आए हैं, जिनकी उम्र मतदाता सूची में तो दर्ज है, लेकिन असल से कहीं ज्यादा। अलग-अलग पर सैंकड़ा पार हैं। 
विधानसभा क्षेत्र क्र.- 152, 153 व 154 में यह गड़बड़ी उजागर हुई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सर्वेयरों की इस गड़बड़ी को देख सर पकड़ लिया है। इसे सुधारने जिला निर्वाचन शाखा ने एक पत्र संबंधित क्षेत्र के एआरओ को लिखा है। इसमें उन्होंने इन सभी छह मतदाताओं के घर पर जाकर जांच कर वास्तविक तथ्यों को लिखने को कहा है। इस त्रुटी को सुधारने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने तीन दिन का वक्त दिया है। अब एआरओ को इन सभी के घर दस्तक देनी होगी। 

ये नाम आए सामने 
नाम                     जो उम्र दर्ज की गई 
 संजय पिता किशन             - 815 वर्ष
 क्षमा मेहता पिता महेश मेहता    - 132 वर्ष
 अरबिंद गुप्ता पिता प्रेमनारायाण गुप्ता     - 349 वर्ष
 सुनीता बाई पति शिवचरण मीणा     - 931 वर्ष
 मोहन सिंह पिता हरिलाल         - 186 वर्ष
 पुतली पति दिल बहादुर         - 185 वर्ष

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें