बुधवार, 11 सितंबर 2013

सैनिक सम्मेलन में आर्थिक सहायता वितरित

17 हितग्राहियों को इक्यावन हजार की आर्थिक सहायता 
भोपाल। 
सैनिक विश्रामगृह भोपाल में आयोजित सैनिक सम्मेलन में द्वितीय विश्वयुद्ध के पूर्व सैनिकों व उनकी विधवाओं को आर्थिक सहायता स्वरूप 17 हितग्राहियों को इक्यावन हजार की आर्थिक सहायता दी गई। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डीसी गोयल ने बताया, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ने सीहोर, रायसेन और विदिशा में रहने वाले पूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों का मासिक सैनिक सम्मेलन आयोजित कर आर्थिक सहायता का चेक वितरित किया। सम्मेलन में शिवराम अनिल द्वारा स्वयं के विकास के लिए उशुई पद्धति की जानकारी दी गई। श्री अनिल ने इस दौरान शारीरिक और मानसिक शक्ति बढ़ाने, आत्म विश्वास, एकाग्रता एवं स्मरण शक्ति में वृद्धि करने की जानकारी दी। अगला सम्मेलन 9 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। 
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें