अंधत्व निवारण समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्टर निशांत वरवड़े ने कहा, नेत्रदान से हम दूसरे को रोशनी दे सकते हैं। उसकी मृत्यु के बाद अन्य व्यक्ति दुनिया देख सकता है। इसके लिए जरूरी है हम लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करें। इस दौरान समिति के लोगों ने बताया कि किसी को अपने परिजन का नेत्रदान कराना है तो वह टोल फ्री नंबर-1919 पर संकर्प कर सकता है। बैठक में डॉ. भावना शर्मा, डॉ. शैलेंद्र सलिल, डॉ. केके अग्रवाल और भरत चावला सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर वरवड़े ने बैठक में मौजूद चिकित्सकों और अधिकारियों से कहा, आई डोनेशन को प्रमोट करने के कार्य को मिशन भावना से किया जाए। जिला प्रशासन इस कार्य में जरूरी मदद करेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें