शनिवार, 14 सितंबर 2013

प्रकरण में विलम्ब नहीं ,भोपाल

राजपाल कैथेले पिता हरीराम निवासी नरेला शंकरी के जाति प्रमाण पत्र बनाने में विलम्ब की कहीं कोई स्थिति नहीं बनी। एस.डी.एम. एवं नजूल अधिकारी गोविन्दपुरा डीसी सिंघी ने बताया कि राजपाल कैथेले के जाति प्रमाण पत्र बनाने में विलम्ब जैसी स्थिति नहीं बनती। आवेदक राजपाल कैथेले के आवेदन पत्र पर जाति प्रमाण पत्र देने या आवेदन के निराकरण के लिए 27 सितम्बर,13 की तिथि निश्चित की गई है। आवेदक का आवेदन 27 अगस्त,13 को कलेक्ट्रेट कार्यालय के समाधान केन्द्र में प्रस्तुत किया गया था। जो दो सितम्बर को एस.डी.एम.कार्यालय में निराकरण के लिए प्राप्त हुआ । जिसका निराकरण कर 27 सितम्बर,13 तक होना निश्चित किया गया था । प्रकरण जांच में है । आवेदक को भी विधिवत 27 सितम्बर की तिथि दी गई । एस.डी.एम.ने बताया कि यह सभी अभिलेख आॅन रिकार्ड हैं । गौरतलब है कि जाति प्रमाण पत्र मामले में शासन की समय सीमा एक माह की है । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें