यात्रियों की सुविधा के लिए बनेगी शेड
भोपाल।
हबीबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉम नंबर 2-3 पर स्थित पुराने फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का विस्तार कर एक नंबर प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म पर शेड का निर्माण भी होगा। डीआरएम राजीव चौधरी ने इसकी सैद्धांतिक सहमति विगत दिनों दे दी है। इससे जहां प्लेटफॉर्म नंबर एक पर इटारसी छोर पर मौजूद एफओबी का लोड कम होगा। वहीं, यात्रियों को प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन पर पहुंचने के लिए नया एफओबी मिल जाएगा। उल्लेखनीय है कि हबीबगंज स्टेशन के पुराने एफओबी का प्लेट फॉर्म नंबर एक तक विस्तार करने का कार्य अगस्त माह में शुरू होना था। लेकिन अब यह काम अगले माह से शुरू किया जाएगा।
4 व 5 से भी जोड़ा जाएगा
पहले चरण में एफओबी का प्लेटफॉर्म एक तक विस्तार किया होगा। अगले चरण में इसे प्लेटफॉर्म नंबर 4 व 5 से भी जोड़ा जाना प्रस्तावित है। जानकारी के मुताबिक, तत्कालीन डीआरएम एके अग्रवाल के कायर्काल में पुराने एफओबी को सभी प्लेटफॉर्म से जोड?े के लिए इंजीनियरिंग विभाग ने ड्राइंग भी तैयार किया था। तब से (करीब तीन साल) यह काम लंबित था।
-भोपाल स्टेशन के छठवें प्लेटफॉर्म का उद्घाटन आज
भोपाल रेलवे स्टेशन पर बनाए गए छठवें ड्राइव-इन प्लेटफॉर्म का औपचारिक शुभारंभ शनिवार को सुबह 10 बजे हो जाएगा। इसके बाद दोपहर में इस प्लेटफॉर्म पर नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को लिया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद कैलाश जोशी मु य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं, अध्यक्षता नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में डीआरएम राजीव चौधरी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इस प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यात्री कार से पहुंचकर सीधे किसी ट्रेन के कोच तक पहुंच सकेंगे। इसलिए इसे ड्राइव-इन प्लेटफॉर्म का नाम दिया गया है। भोपाल से बीना के बीच शुरू की गई मेमू ट्रेन की शुरुआत इसी प्लेटफॉर्म से की गई थी। इसके बाद से अब तक इस प्लेटफॉर्म पर आधा दर्जन से ज्यादा गाडि?ों को लिया जाता रहा। अब इसका औपचारिक रूप से शुभारंभ करवाया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें