बुधवार, 11 सितंबर 2013

मध्यान्ह भोजन बनाने वालों की टटोली जाएगी ‘नब्ज’


-25 सितंबर को होगा स्वास्थ्य परीक्षण
भोपाल। 
नांदी फाउण्डेशन के किचिन में मध्यान भोजन बनाने बनाने वाले 80 रसोईयों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा। 23 सितंबर को स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सक दल इनके स्वास्थ्य की जांच करेगा। यह निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राकेश श्रीवास्तव ने दिए हैं। 
परीक्षण के दौरान कौन कितना स्वस्थ्य है और किस को क्या बीमारी है इसकी एक रिपोर्ट बनानी होगी। बुधवार को कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में मध्यान्ह भोजन की जिला स्तरीय दिशा दर्शी और अनुश्रवण समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस बैठक में अपर आयुक्त नगर निगम प्रमोद शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी सीएम उपाध्याय सहित जिले के अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

-यहां दें सूचना 
शासन ने मध्यान्ह भोजन के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 155343 और 2731102 को शुरू किया है। यहां मध्यान्ह भोजन संबंधित सभी जानकारी दी जा सकती है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें