-वोटर आईडी बनाने फार्म-6 भरवाने के दिए आरटीओ को निर्देश
भोपाल।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय सिंह ने कलेक्टर कार्यालय में हुई एक बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सहित अन्य से कहा, बस चालक-परिचालकों को भी पहचान (परिचय-पत्र) दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, जिले के सभी बस आपरेटर्स को निर्देश दिए हैं कि जिनकी बसें निर्वाचन के दौरान चुनावी ड्यूटी लगाई जाएगी। वे बस पर तैनात ड्रायवर, कंडेक्टर्स और क्लीनर के इपिक कार्ड नंबर निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं। ऐसा इन्हें अपने मत प्रयोग का अधिकार दिए जाने के लिए किया जा रहा है।
इनके मतदाता परिचय-पत्र उनके फार्म-6 भरकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को दें। इस बैठक में बस आपरेटर्स भी उपस्थित थे। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राकेश श्रीवास्तव, अपर आयुक्त नगर निगम जीपी माली, प्रमोद शुक्ला और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एमएल सोनी उपस्थित थे।
जागरूकता का दें संदेश
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने बस आपरेटर्स से अनुरोध किया कि वे अपनी बसों पर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने वाले संदेश लिखवाएं। सभी लोग मतदाता मतदान करें यह सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा, जिला प्रशासन भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को जागरूकत करने के लिए हर संभव संभव प्रयास कर रहा है। बैठक में बस आपरेटर्स को बताया गया कि उन्हें समय पर सूचति किया जाएगा कि उनकी बसें निर्वाचन कार्य के लिए कब से कब तक ली जाएंगी। जितने समय के लिए बसें ली जाएंगी, उसका शुल्क भी दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें