शनिवार, 14 सितंबर 2013

मैं क्या शिवराज का प्रचारक हूं?

-मप्र में औद्योगिक विकास के सवाल पर बोले केंद्रीय मंत्री
राजनीतिक संवाददाता
भोपाल। 
मप्र में आद्यौगिक परियोजनाओं का शिलान्यास करने भोपाल आए केंद्रीय उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने शुक्रवार शाम प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कहा कि वे मु यमंत्री शिवराज चौहान का प्रचार करने के लिए नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि मप्र में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन इसके लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की जरूरत है। यदि ऐसा होता है तो मप्र गुजरात से भी आगे निकल सकता है।
    केंद्रीय मंत्री से जब पूछा गया कि औद्योगिक विकास के मामले में मप्र का देश में कौनसा स्थान आता है, तब उन्होंने कहा कि पहले नंबर पर नहीं आता है, स्थान बताने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं कोई बुराई करने नहीं आया हूं। जब उनसे कहा कि बुराई नहीं कर सकते तो मप्र सरकार की तारीफ कर दो, तो उन्होंने दो टूक जवाब दिया कि मैं शिवराज का प्रचारक नहीं हूं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मप्र की राष्ट्र निर्माण में भूमिका रही है। उद्योग विकास के लिए केंद्र सरकार ने प्रदेश को भरपूर सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि मप्र में आने वाला समय अच्छा रहेगा, भविष्य को सुनहरा बनाने में सफल रहेगा। वे आज राष्ट्रीय डिजाइन संस्था भोपाल, दिल्ली-मुंबई  इंडस्ट्रियल कोरीडोर (डीएमआईसी), नॉलेज सिटी उज्जैन और पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के लिए जल आपूर्ति परियोजना का शुभारंभ करने मप्र आए थे।
    उन्होंने कहा कि नेशनल डिजाइन संस्था देश के चार शहर चंडीगढ, आसाम, हैदराबाद और भोपाल में स्थापित की गई है। जिसमें डिजाइन के ग्रेजुएट, पीजी एवं डिप्लोमा कोर्स कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रीयल कॉरीडोर देश के 6 राज्यों को कवर करता है, जो देश का 50 प्रतिशत हिस्सा है। इन राज्यों में देश के निर्माण का 43 प्रतिशत हिस्सा होता है, जबकि 40 प्रतिशल लेबर इन्ही राज्यों में काम करती है। उन्होंने कहा कि नॉलेज सिटी उज्जैन में 1800 करोड़ का निवेश होगा, जिसके लिए 10 सितंबर को स्वीकृति मिल चुकी है। शर्मा ने कहा कि इंट्रीगे्रटेड ग्रीन फील्ड टाउनशिप के लिए देश में 13 शहरों को अनुमति दी गई है। पहले सात में पीथमपुर को शामिल किया गया है। इस परियोजना में तीन नदियों का पानी लाया जाएगा, जहां 1 दिन में 9 करोड़ लीटर पानी खर्च होगा। इसमें 250 करोड़ का निवेश होगा। 
इंदौर-पीथमपुर आर्थिक कॉरिडोर बनेगा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहला इंदौर-पीथमपुर आर्थिक कॉरिडोर बनेगा। इस दिशा में काम शुरू हो गया है। साथ ही प्रदेश में चार इंडस्ट्रीज एरिया रतलाम-नागदा, नीमच-नयागांव, शाजापुर-देवास, विक्रम औद्योगिक टाउनशिप तैयार होंगे।
बॉक्स
नकली लाल किले से ही भाषण दे सकते हैं मोदी
गुजरात के मु यमंत्री नरेन्द्र मोदी को भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद का उ मीदवार घोषित करने के सवाल पर आनंद शर्मा ने कहा कि  यह एक राजनीतिक दल का निर्णय है। असली निर्णय तो जनता करेगी। उन्होंने मोदी की   कई खामियां गिनाते हुए कहा कि मोदी नकली लाल किले से ही भाषण दे सकते हैं। मोदी को गुजरात से  बाहर भ्रमण करने की जरूरत है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें