रविवार, 8 सितंबर 2013

भाजपा के खिलाफ कुक्षी में कांग्रेस की जनसभा 12 को

-प्रभारी महासचिव सहित पार्टी के सभी बड़े नेता  भी शामिल होंगे  
राजनीतिक संवाददाता, भोपाल
 भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, वादा खिलाफी तथा बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ  कांग्रेस ने 12 सित बर को दोपहर 12 बजे धार जिले के कुक्षी में विशाल जन सभा करने का निर्णय लिया है। जनसभा में इंदौर और उज्जैन संभाग के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, अन्य नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन भी हजारों की सं या में शामिल होंगे। कार्यक्रम के लिए कुक्षी और दोनों संभागों के जिलों में जिला तथा ब्लाक कांग्रेस कमेटियों द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया जनसभा की तैयारियों की प्रगति की स्वयं समीक्षा कर रहे हैं।
कुक्षी की जनसभा अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश के मु य आतिथ्य में होगी, जिसमें पूर्व मु यमंत्री दिग्विजयसिंह, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कमलनाथ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश पचौरी तथा नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह आदि वरिष्ठ नेतागण भी संबोधित करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें