रविवार, 8 सितंबर 2013

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

पत्र सूचना कार्यालय
भारत सरकार
                                                           05-सितम्बर-2013
अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत 04.09.2013 को बढ़कर 112.23 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हुई
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्‍लेषण प्रकोष्‍ठ (पीपीएसी) द्वारा आज प्रगणित/प्रकाशित दरों के अनुसार भारत के लिए कच्‍चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत04 सितंबर2013 को बढ़कर 112.23 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गई। यह कीमत पि‍छले कारोबारी दिवस अर्थात 03.09.2013 को रही कीमत 111.59 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल के मुकाबले अधि‍क है।
रूपये के संदर्भ में भी कच्‍चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। कच्‍चे तेल की कीमत 04.09.2013 को बढ़कर 7522.78 रुपए प्रति बैरल हो गईजबकि ‍यह 03.09.2013 को 7464.26 रुपए प्रति बैरल थी। ऐसा डॉलर के मूल्‍य में वृद्धि‍और रुपए के अवमूल्‍यन के कारण हुआ। 04.09.2013 को रूपये/डॉलर की विनिमय दर 67.03 रुपए/अमरीकी डॉलर रहीजबकि 03.09.2013 को यह दर 66.89 रुपए/अमरीकी डॉलर थी।
इस संबंध में विस्‍तृत ब्‍यौरा नीचे तालिका में दिया गया है :-
विवरण
इकाई
04 सितंबर,  2013 को मूल्‍य
(पिछला कारोबारी दिन अर्थात 03.09.2013)
पिछला पखवाड़ा 16-31 अगस्‍त,  2013
(इससे पहले का पखवाड़ा 01-15 अगस्‍त, 2013)
कच्‍चा तेल
(भारतीय बास्‍केट)
डॉलर/बैरल

112.23   (111.59)
110.09      (106.64)
रूपये/बैरल
7522.78  (7464.26)
7145.94    (6518.90)
विनिमय दर
रूपये/डॉलर
67.03     (66.89)
64.91        (61.13)
कच्‍चे तेल का दैनिक मूल्‍य 05.09.2013

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें