सोमवार, 14 जनवरी 2013

पाकिस्तान का पुतला फूं का ,भेल

पाकिस्तानी सेना के बर्बरता पूर्ण व्यवहार के खिलाफ आनन्द नगर चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जितेन्द्रपालसिंह गिल के नेतृत्व सैकड़ों लोगों ने शहीद हेमराज एवं सुधाकर सिंह को नम श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नागरिकों ने केंद्र सरकार की ठिलाई को भी आड़े हाथ लिया। युवाओं ने आक्रोश जताते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। गिल ने सिक्ख के प्रधानमंत्री के पद पर बैठे होने बाद आतंकित गतिविधियों पर विराम न लगा पाने, सिक्ख समाज के लिए शर्मशार बताया। पाकिस्तानी सेना ने अनेक बार युद्धविराम की अवमानना की, इसका केन्द्र सरकार को जवाब देना चाहिए। केंद्र सरकार इसके लिए कड़े कदम उठाए। उन्होंने कहा सेनिकों को आधुनिक हथियारों से लैस करने के साथ देश की सीमाओं को सुरक्षित किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान शैतानसिंह लोधी, सरदार त्रिलोचन सिंह, जगप्रवेश गुप्ता, कन्छेदीलाल साहू, सुखविन्दर सिंह, गुरमीत सिंह, ओमप्रकाश कुशवाह, बादामसिंह ठाकुर, सुभाष सोनी, पुष्पा राय, अदीव खान, केशव आचार्य, राजेश साहू, चित्रा पाल आदि मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें