गुरुवार, 10 जनवरी 2013

जपं की बैठक सदस्यों ने जताई नाराजगी,भोपाल


जनपद पंचायत फंदा की बैठक में बुधवार को सदस्यों ने नाराजगी जताई।
सदस्यों का कहना था कि कृषि विभाग योजनाओं का लाभ कब दे देता है, इसकी जानकारी ही नहीं मिलती है।
सदस्यों का कहना था कि इन योजनाओं का लाभ वास्तव में किसानों का मिल रहा है या नहीं इसकी जानकारी अधिकारी नहीं देते। सदस्यों की नाराजगी के बाद जनपद सीईओ प्रदीप शुक्ला ने कृषि अधिकारी को लोगों से जुड़ी योजनाओं का लाभ देने के लिए जनपद सदस्य व अन्य जनप्रतिनिधियों को बुलाने के निर्देश दिए। बैठक में जनपद अध्यक्ष अनोखी मानसिंह पटेल, जनपद सदस्य ललिता सैनी, कोमल सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। जनपद अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्कूलों में शौचालय की सुविधा नहीं है। वहीं उन्होंने पेंशन की कमजोर स्थिति के बारे में भी सवाल खड़े किए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें