खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को ८ क्विंटल मावा पकड़ा। मावा ग्वालियर से मुख्य रेलवे स्टेशन के पावर हाउस रोड स्थित साहू मावा भंडर पर आ रहा था। डिलेवरी के दौरान ही टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दुकान संचालक मनीष साहू भी था।
वरिष्ठ खासुआ भोजराज सिंह धाकड़ ने बताया कि मावा मिलावट की आशंका के आधार पर पकड़ा है। मावे के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लालघाटी स्थित प्रयोगशाल में भेज दिया है। धाकड़ ने बताया कि वाहन चालक के पास मावा परिवहन का लायसेंस था, जिसके चलते उसे छोड़ दिया। मावा आने की सूचना पहले ही मिल गई थी। सूचना थी कि एमपी-07 जीएन- 4151 से राजधानी में मावे की एक बड़ी खेप आ रही है। इसी आधार पर मुख्य रेलवे स्टेशन के आसापास टीम के लोग चौकसी में जुटे थे। हालांकि मावे के स्टेशन आने की सूचना से ही लगने लगा था, मावा पहले की तरह ही मनीष साहू यहां उतरेगा, लेकिन दोपहर को जैसे ही वाहन मावे की डलियाएं लेकर दुकान के सामने पहुंचा, तब दबिश दी गई। वाहन में 25 डलिया अर्थात 8 क्विंटल मावा था। पूछताछ में मनीष साहू ने बताया कि उसने मावा ग्वालियर की मोर मंडी से मंगवाया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें