सोमवार, 7 जनवरी 2013

भविष्य को ध्यान में रख करें कोलार विकास

   कलेक्टर निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को कोलार नगर पालिका कार्यालय में आयोजित अधिकारियों की बैठक में कहा कि भविष्य की जरूरतों ध्यान में रखते हुए कोलार का विकास करें। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कोलार में विकास के साथ अन्य बातों पर भी चर्चा की। बैठक में प्रशासक नगर पालिका एवं एसडीएम राजेश श्रीवास्तव, तहसीलदार चन्द्र शेखर श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कोलार का विकास सुनियोजित तरीके से किया जाए। इसके लिए पूर्व में प्लॉनिंग की जाए। निर्माण की अनुमति वर्तमान और भविष्य के नुकासान को देखकर दी जाए। कोलार को होशंगाबाद मुख्य सड़क से जोडऩे के लिए रेल्वे लाईन पर फ्लाई ओवर का निर्माण किया जाएगा। कोलार क्षेत्र में शमशान घाट का निर्माण में जनभागीदारी से मदद ली जाएगी। 

मिलेगी अस्पताल की सौगात 
कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने इस दौरान कोलार क्षेत्र में निर्माणाधीन शासकीय अस्पताल और नगर पालिका भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शासकीय अस्पताल के भूतल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और गेहूंखेड़ा स्थित नवनिर्मित कोलार नगर पालिका भवन का निर्माण भी पूरा हो चुका है। इसी माह इनका लोकार्पण होगा। इसके बाद स्थानीय लोगों को यहीं सुविधाएं मिलेंगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें