सोमवार, 7 जनवरी 2013

ग्राम बरखेड़ी में हटाए 25 मकान, निराकृत किए 266 आवेदन

  एसडीएम हुजूर राजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में ग्राम बरखेड़ी अब्दुल्ला में २५ मकानों को हटाया गया। वहीं २६६ आवेदनों को निराकृत किया गया। दरसअल, यहां राजस्व न्याय शिविर आयोजित किया गया था, जिसमें ग्रामीणों से अधिकारियों ने सीधे संवाद किया। 
शिविर में 268 ग्रामीणों ने आवेदन दिए थे। मौके पर 266 का निराकरण किया गया। हटाए गए मकान शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए थे, जिसे एसडीएम के निर्देश पर हटाया गया। इससे पहले इन्हें नोटिस दिया गया था, जिसका अतिक्रमण कारियों ने पालन नहीं किया। एसडीएम श्रीवास्तव ने जिन 25 मकानों को तोड़ा गया है, उन्हें तोडऩे में जेसीबी की सहायता ली गई। इस दोरान थोड़ी विवाद की स्थिति भी बनी, लेकिन बाद में शांति पूण अतिक्रमण हटा लिया गया। शिविर में 29 नामांतरण प्रकरण, 45 बटांकन, दो सीमांकन, व 33 अन्य शामिल है। हालाँकि बंटवारा के दो
प्रकरणों का निराकरण एक दो दिन में कर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शिविरों में 99 आबादी के आवास पट्टे , 6 बीपीएल कार्ड, व 53 भू-अधिकार व ऋण पुस्तिका का वितरण किया गया। शिविर में नायब तहसीलदार मनोज तेहनगुरिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें