अफोर्डेबल योजना के जरिए आवास एवं पर्यावरण विभाग व भोपाल विकास प्राधिकरण लोगों को घर देगा, लेकिन बर्राई और रापडिय़ा के ग्रामीणों के घर उजाड़ रहा है। दोनों गांव के रहवासियों ने रविवार को बीडीए के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि वे यहां कई पुश्तों से रह रहे हैं और किसी भी कीमत पर अपनी पुश्तैनी जमीन-मकान नहीं छोड़ेंगे। इसके लिए जान भी क्यों न देनी पड़े।
जिला पंचायत सदस्य विष्णु विश्वकर्मा और सरपंच मांगीलाल अहिरवार के साथ मिल ग्रामीणों ने लामबंद हो प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बीडीए की अफोर्डेबल योजना का इश्तिहार जारी किया है। योजना में आने वाली जमीन में बर्राई और रापडि़या के करीब नब्बे गरीब परिवार निवास करते हैं। यहां ये परिवार लगभग 80 साल से निवास कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अवधनारायण मीणा, दयालसिंह ठाकुर, राजेश साहू, अजय, अशोक सहित करीब 250 से अधिक महिला-पुरुषों ने बीडीए और शासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए अफोर्डेबल योजना का विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि योजना के विरोध में अब कलेक्टर व कमिश्नर को ज्ञापन दिया जाएगा। अगर इसका निदान नहीं हुआ तो सरकार के खिलाफ उग्र धरना प्रदर्शन व आंदोलन किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें