कृषि उपज मंडी भोपाल और बैरसिया में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर कौन आसीन होगा? इसका फैसला सोमवार को होगा। समिति सदस्यों के चुनाव के बाद से अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर आसीन होने जी-तोड़ मेहन जारी थी।
सोमवार को १० बजे अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करें। इस चुनाव के लिए उम्मीदवार को १ प्रस्ताव और १ समर्थक की जरूरत होगी। कोई सदस्य १ ही प्रत्याशी का समर्थक व प्रस्तावक बन सकता है। यानी सदस्य समर्थक के तौर पर नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर करता है तो वह प्रस्तावक के तौर पर नाम नहीं दे सकता। भोपाल और बैरसिया दोनो ही स्थानों पर कांग्रेस और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों में बैठक का दौर चला। पार्टियों ने अब तक पत्ते नहीं खोले हैं कि उनका उम्मीदवार कौन होगा। हालांकि इसको लेकर रविवार को देर रात तक विचार-विमर्श का दौर चाल। पार्टियों से जुड़े सूत्रों की माने तो पूरी प्रक्रिया गुपचुप रखी गई है। दोनो ही पार्टी के उम्मीदवार तय हैं, जो फैसला आने के बाद ही बताया जाएगा।
बैरसिया की स्थिति
बैरसिया में कांग्रेस की तरफ से सत्यनारायण यादव को समर्थन मिले की बात कही जा रही है। इसी के साथ यादव का निर्विरोध रूप से अध्यक्ष पद पर आने की दावेदारी पक्की मानी जा रही है। सत्यनारायण वार्ड-५ से विजयी हुए हैं। वहीं वार्ड-6 की सुनीता कुशवाह और वार्ड-8 से पवन सिंह जाट दोनो को ही भाजपा समर्थित माना जा रहा है। हालांकि औपचारिक रूप से पार्टी ने किसी को भी अपना उम्मीदवार नहीं माना है। सदस्यों के अनुसार सुनीता को भाजपा के समर्थन की बात कही जा रही है, कारण पति राजमल कुशवाह पार्टी में स्थानीय तौर अच्छा दखल रखते हैं। सदस्यों की माने तो सत्यनारायण की जीत सुनिश्चित है, क्योंकि अधिकांश सदस्यों का समर्थन इन्हीं के साथ है।
-भोपाल में ये हैं हाल
भोपाल मंडी को नवनिर्वाचित सदस्यों के बीच रविवार तक घमासान देखने को मिला। यहां श्यामा पाटीदार की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। राजधानी में अध्यक्ष का पद महिला होने के चलते यह स्थिति है। श्यामा को मंडी के पूर्व अध्यक्ष भागीरथ पाटीदार जो खुद भाजपा समर्थित हैं, को सीधा समर्थन मिल रहा है। अधिकांश प्रत्याशी श्यामा के समर्थन में दिख रहे हैं।
-पुख्ता इंतजाम
जिला प्रशासन ने भी अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सख्ती के मूड में है। प्रबंध चुनाव के दौरान पुख्ता इंतजाम में जुटा हुआ है। जिला प्रशासन के सूत्रों के अनुसार मंडी अध्यक्ष के चुनाव में विवाद की स्थिति से निपटने के लिए माकूल इंतजाम हैं। बेरिकेट्स से लेकर अन्य इंतजाम मंडी कार्यालय के आसपास कर लिए गए हैं। वहीं पुलिस को भी एलर्ट कर दिया गया है। भोपाल कृषि उपज मंडी का निर्वाचन कृषि मंडी करोंद में होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें