सेवा सहकारी समिति के चुनाव में भी नए चेहरों को मौका मिला है। परवलिया सेवा सहकारी समिति के चुनाव में मतदाताओं ने पुराने को छोड़ नए उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। परवलिया सड़क की समिति में सभी ११ सदस्य नए हैं। हालांकि विजयी प्रत्याशियों के फैसले के दौरान हंगाम भी हुआ। इस दौरान असामाजिक तत्वों को खदेडऩे पुलिस ने हलका बलप्रयोग भी किया। विजयी प्रत्याशियों में श्रीमती कृष्णा विष्णु पाटीदार, श्रीमती चंदेश अशोक मीना, शिवनारायण मीना, फूलसिंह धनगर, मनोहर पाटीदार, राधेश्याम पाटीदार, नेमीचंद, भगवान सिंह मीना, दिनेश मीना, हेमेन्द्र पाटीदार और जयराम शामिल हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें