रविवार, 3 फ़रवरी 2013

बैठकों से गायब हुए पुराने पदाधिकारी -भाजपा के नवीन पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति,भोपाल

भारतीय जनता पार्टी के नवीन प्रदेश पदाधिकारियों ने भाजपा कार्यालय में नणनीति बनाई, लेकिन इस बैठक से पुराने पदाधिकारी लगभग गायब रहे। प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठकों से दूर रहे। अनुपस्थिति को लेकर भी काफी समय तक चर्चा रही। मोर्चा पदाधिकारियों की बैठकों को प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर और संगठन महामंत्री अरविंद मेनन ने भी संबोधित किया।
    महिला मोर्चा की बैठक से पूर्व अध्यक्ष नीता पटैरिया अनुपस्थित थी, वहीं युवा मोर्चा की बैठक में पूर्व अध्यक्ष जीतु जिराती दिखाई नहीं दिए थे। इन पदाधिकारियों की अनुपस्थित को लेकर बैठकों में खासी चर्चा थी। सभी मोर्चा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से परिचय लिया और जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक कार्यकारिणी गठित करने की रणनीति पर चर्चा की गई। वहीं युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमरदीप मौर्च ने प्रदेश भर से आए पूर्व पदाधिकारियों से परिचय लिया। युवा मोर्चा की बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि  प्रदेश के सभी 668 मंडलों तक युवा ऊर्जा का विस्तार करना है। हर मंडल के अतंर्गत आने वाले मतदान केन्द्र पर युवा मोर्चा की मजबूत टीम गठित करनी होगी। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा की जिला और मंडल टीम का मनोनयन समय रहते कर लिया जाना चाहिए। महिला मोर्चा की बैठक में श्री तोमर ने कहा कि मिशन-2013 की कामयाबी में महिला मोर्चा को अहम भूमिका होगी। उन्होंने मोर्चा अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों से कहा कि वे जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन की कार्यकारिणी समय पर करें। जिससे आगे की रणनीति बनाई जा सके। श्री तोमर ने कहा कि मिशन 2013 फतह के लिए हर मोर्चा की टीम में ऐसे कार्यकर्ताओं को जगह प्रमुखता से दी जाए जो पार्टी के लिए निस्वाथ भाव से जुड़ा हो। उन्होंने कहा कि काम करने वालों को तवज्जों दी जाए।
बॉक्स
35 साल वाले होंगे युवा मोर्चा में शामिल
सूत्रों के मुताबिक इस बार युवा मार्चा का प्रदेशाध्यक्ष की कमान 29 वर्षीय अमनदीप मौर्य को सौंपी गई है। इस लिहाज से मोर्चा में की जिला एवं ब्लॉक स्तर पर गठित होने वाली टीम में इस आयु वर्ग के लोगों को ही जगह दी जाएगी। बताया गया कि युवा मोर्चा के गठन के लिए प्रभारी भाजपा के प्रवक्ता एवं युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष विश्वास सारंग को दी गई है। श्री सारंग की सहमति के बाद ही युवा मोर्चा की जिला एवं ब्लॉक स्तर की टीमों का चयन होगा। हालांकि इस संबंध में श्री सारंग ने कहा कि युवा मोर्चा में काम करने वालों को ही जगह दी जाएगी। उन्होंने कहा मोर्चा के लिए उम्र का कोई पैमाना तय नही है, लेकिन प्रयास यही रहेगा की मोर्चा के माध्यम से युवा कार्यकर्ताओं की फौज तैयार हो।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें