रविवार, 3 फ़रवरी 2013

ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट 8 से भोपाल में -21 राज्यों की पुलिस टीम भाग लेंगी भोपाल

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 8 फरवरी से राजधानी भोपाल में 56 वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट आयोजित की जा रही है। 15 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में 21 राज्य और 6 सुरक्षा बलों की 27 टीम भाग लेंगी। इस दौरान विभिन्न विषयों पर 6 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भाग लेनी वाली टीमों  पुरस्कृत किया जाएगा।  
    अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसएएफ वीके सिंह ने बताया कि मीट का शुभारंभ मीतीलाल नेहरू स्टेडियम में 10 फरवरी को मुयमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे और समापन 15 फरवरी को राज्यपाल रामनरेश यादव करेंगे। श्री सिंह ने बताया कि इंटेलीजेंस ब्यूरो के केंद्रीय स्पोटर््स कंट्रोल बोर्ड के निर्देशानुसार मप्र पुलिस द्वारा पांचवी बार ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन करने का अवसर मिला है। इससे पहले वर्ष 1964, 1980, 1987 और 1997 में मीट का आयोजन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मीट के दौरान अलग-अलग राज्यों की पुलिस टीम भाग ले रहीं हैं। जिसमें आरक्षक से लेकर डीएसपी स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। श्री सिंह ने बताया कि इस दौरान साइंटिफिक एड टू इनवेस्टिगेशन, सीन ऑफ क्राइम, फिंगर प्रिंट, कंप्यूटर अवेयरनेस, एंटी सेबोटॉज चैक, श्वानदल प्रतियोगिता आयोजित होंगी। विजेता टीम को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से पुरस्कृत किया जाएगा। मीट में लगभग 1200 जवान भाग लेंगे, जिसमें मप्र से 45 जवान हिस्सेदारी करेंगे। मीट के आयोजन पर एक करोड़ से अधिक का खर्च होने का अनुमान है। जिसके लिए मप्र शासन ने 35 लाख रुपए, केंद्रीय बोर्ड ने 17 लाख रुपए और शेष राशि भोपाल पुलिस द्वारा विज्ञापनों से जुटाई जाएगी।
टूर पैकेज पर जाएंगे जवान
पुलिस मीट में भाग लेने वाले जवानों को भोपाल के आसपास स्थित पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। जिसमें भीमबेटिका, भोजपुर, सांची और उज्जैन को शामिल किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें