मप्र के खिलाडिय़ों ने मणिपुर में चल रही २३वीं राष्ट्रीय क्याकिंग, केनोइंग स्प्रिंट प्रतियोगिता में पदकों की झड़ी लगा दी है। यहां खिलाडिय़ों ने १४ स्वर्ण के साथ ४४ पदको पर अपना कब्जा जमाया। स्पर्धा में प्रदेश के प्रतिभागियों ने १८ रजक और १२ कॉस्य पदक अर्जित किए। आयोजन का शनिवार को तीसरा दिन था। इसमें 200, 500, और 5000 मीटर की दौड़ हुईं। तीनों को अलग-अलग क्रम के अनुसार रखा गया था। जिसमें महिलाओं को सब जूनियर, जूनियर और सीनियर में बांटा गया था। इसी प्रकार बालकों के क्रम को बांटा गया था। प्रदेश के खिलाडिय़ों ने 200 मीटर की दौड़ में 3 स्वर्ण, 7 रजत और 2 कॉस्य हांसिल किए। वहीं 500 मीटर में 10 स्वर्ण, 7 सिल्वर एवं 7 कॉस्यों पर कब्जा जमाया। वहीं 5000 मीटर में 1 स्वर्ण, 4 रजत एवं 3 कॉस्य पदक अर्जित किए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें