प्रदेश भाजपा कार्यालय में गुरुवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश खटीक एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता वानखेडे ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सांसद माया सिंह, वरिष्ठ नेता नारायण केसरी, मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्जुनसिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष यशोधराराजे सिंधिया, अंजू माखीजा, अनुसुईया उइके, प्रदेश मंत्री नीता पटैरिया आदि ने मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों को बधाई दी। पदभाग समारोह में प्रदेश मंत्री राजो मालवीय, सीमा सिंह, सरोज राजपूत, संध्या राय, सुखप्रीत कौर, वंदना जाचक, विधायक रोडमल राठौर, रामप्रकाश वंषकार, डॉ. राधेश्याम आंनद, प्रताप करोसिया, कैलाश जाटव, रामस्वरूप शुक्रवारे, शुभदयाल अहिरवार, जगन्नाथ बबीसा, भगवान परमार, रामसिंह सोलंकी, गोकुल खण्डाल सहित प्रदेश भर से आए वरिष्ठजन एवं मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें